Showing posts with label stories in hindi. Show all posts
Showing posts with label stories in hindi. Show all posts

Thursday, February 16, 2017

Hindi story - डॉक्टर तेरे कितने रूप

इस कलिकाल मे ईश्वर के रूप मे यदि कोई परमाणत है तो वो डॉक्टर है क्यूँकि सबसे ज़्यादा आदर और सम्मान इन्ही का होता है सबसे ज़्यादा भेट या दान इन्ही को चढ़ाया जाता है मज़े की बात यह कि भूत भविष्य या वर्तमान का ग्याता डॉक्टर को ही माना जाता है! मंदिरों के बाद यदि हर रोज़ भीड़ कही लगती है तो इनके क्लिनिक या अस्पतालों मे ईश्वर के बाद यदि किसी पर लोग श्रधा भक्ति व विश्वास रखते हैं तो डॉक्टर पर कुछ नास्तिक भी होते हैं पर वे भी पूरी तरह से इन का विरोध नही करते इनको यदि चिढ़ है तो इन चिकित्सको के अन्य अवतारों मे से जो प्रेम-समपर्ण के भाव सन्निहित रखते हैं हमारे एक मित्र ने बताया की एक बार  मज़ाक-मज़ाक मे उनका मन डॉक्टर का टैस्ट लेने का हुआ और वे चार दोस्तों के साथ क्लिनिक मे घुस गये! नंबर आने पर डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ? डॉक्टर साहब, कुछ समझ मे नही आरहा है जाने कैसा लग रहा है, अजीब सा फील हो रहा है! इतना बताना उन अंतर्यामी के लिए पर्याप्त था, जबकि गौर से देखे तो उन मित्र ने डॉक्टर को कुछ नही बताया था! डॉक्टर ने तुरंत नाड़ी देखी, घड़ी देखी नाड़ी पकड़े-पकड़े शून्य मे देखा एक लघु टार्च उठाई, आँखों मे आँखे डालकर देखा जीभ देखी की कही चट्टू तो नही है!

आँखो मे बेशर्मी देखी या क्या, पता नही पेट देखा कि भरा है या नही, कि कही भुक्कड़ तो नही आ गया, जो फीस ही न दे सके फिर आला (स्टेथस्कोप) लगा कर आगा-पीछा देखा! यह भी समझना मुश्किल लग रहा था कि हमारा आगा-पीछा देख रहे है या अपना या अपनी फीस चुकाने का दमखम इतनी क्रिया के बाद एक पैड खीचा महंगे पेन से एक कालम मे कुछ कठिन व अकल्पनीय बीज मंत्र लिखे, फिर ईश्वरीय शपथ का चिन्ह बना कर दवा लिखी और उनका पूजन ढंग बताया पचास रुपय डॅक्सिनल फीस ली तीन
न ही डॉक्टर ने बताया कि क्या हुआ है यह काहे की दवा दी है, क्यूँ दी है! उन्हे अपनी फीस से मतलब था हमारे मित्र को डॉक्टर से मज़ाक का मतलब था, हालाँकि मज़ाक-मज़ाक मे भी डॉक्टर ही फ़ायदे मे रहा ! 
ऐसे ही एक स्वास्थ्य शिविर मे एक मरीज़ गंभीर हालत मे मिल गया परिचित था इसलिए पूछ बैठा तो उसने संकोच मे बताया अब क्या बताए, बताने लायक बात नही है ! फिर भी क्या हुआ? भाई साहब हमे बवासीर पाइल्स हो गई थी डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया तो करा लिया! पर अब भी एक तकलीफ़ हो गई है! पहले हाजत लगती थी तो पता चल जाता था सो लोटा लेकर मैदान मे चले जाते थे पर अब तो पता नही चलता, कपड़े ही खराब हो जाते हैं! सो दिखाने आए हैं हम हँसी रोक ही रहे थे कि हमारे एक चुलबुले मित्र ने वो कहा जो नही कहना चाहिए था!
वो अपने को रोक नही सका भैय्या तुम कुण्डी ठीक कराने गये थे और डॉक्टर ने दरवाज़े चौखट तक निकल डाले! अरे भयया अब न ही दिखाओ तो बेहतर, नही तो मकान तक निकाल देंगे ये, वो भी हंसा सुनने वाला भी हंसा, हंसते-हंसते वो मरीज़ बोला अरे भय्या अब हमे अच्छा लग रहा है! पता नही वो उस हँसी से ठीक हो गया या उसके शरीर का सिस्टम सुधर गया पर उसने डॉक्टर के पास फिर जाने की हिम्मत तो न की होगी! ऐसे ही एक हमारे मित्र का किस्सा है! वे बेचारे मास्टर थे! अच्छे विचारक व हस्मुख थे! वे शायद ही कभी बीमार पड़े हों! एक बार बुखार चढ़ा तो 3 दिन तक नही उतरा जैसा कि भारत के लोग अपने को आधा डॉक्टर मानते हैं! उन्होने भी स्वयम्  इलाज किया! बुखार ने पैर पसार लिए  तो एक श्रेडी ऊपर जाकर एक प्राइवेट चिकित्सक, जिन्होने पास मे क्लिनिक खोला था, को दिखा दिया वे ठहरे क्लिनिक धन, कम्पाउण्डर धन, टैक्स धन, लाभ कमाने वाले सो तीन- तीन दिन करके छह दिन उनके निकाल दिए!
इस बीच दो चार तकलीफे और हो गई तो उन्होने अपने प्रयोग बंद करते हुए अल्टीमेटम दे दिया कि हॉस्पिटल मे दिखाओ ! हॉस्पिटल यानी सरकारी अस्पताल इनका नाम ‘हार्स पीटल’ या ‘अश्वताल’ होता तो वो अच्छा रहता! वहाँ जाँच भर्ती  व विभिन्न डॉक्टरों नर्सों की देख रेख हुई ! दस दिन उस माहौल मे रहने से वे अब अपनी याददाश्त सी खो बैठे! पेट मे तकलीफें बढ़ गई ! कोई फ़ायडा नही हुआ! ढेरो मिलने वालों से अस्पताल वाले परेशान हो गये! सबकी  सलाह एक थी बहार दिखाओ! ग्यारहवे वे दिन बाहर दिखाने के लिए डॉक्टर ने आदेश दिया! बारहवे दिन एक दूर के मेडिकल अस्पताल पहुँच गये! मेडिकल अस्पताल जैसा बड़ा नाम है, साफ़ सफाई भी थी पर खर्च घर बेच दो तो भी कम पड़ जाए, दो दिन तक लगातार कई हजारों के और दस से बीस मील के चक्कर लगवाकर टेस्ट हुए फिर टेस्ट रिपोर्ट आई! वहां एक विचित्र अनुभव यह भी रहा की मेडिकल कॉलेज के दस से बीस मील के व्यवसाय में सभी डॉक्टरों के अलग–अलग चहेते, जांच करने वाले पैथालोजिस्ट रहते हैं! हमें अपने मित्र पर गर्व हुआ!
हमारी पाँच साढ़े-पाँच फ़ुट के नश्वर देह की जांच का दायरा बढ़ कर दस से बीस मील तक फ़ैल गया! वहां एक बात मित्र को खटका करती की दिन में दो-तीन बार एक बुज़ुर्ग डॉक्टर कई नौजवान डॉक्टरों को ले कर जबरन उन्हें घेर लेते तब मेरे मित्र की स्थिती दिश्काशन में पिनो से फसा मेढक जैसे ट्रे में लेटा अपना पेट चीरते देखता है वैसी हो जाती है कोई हथोदी से तलवे घुटने ठोकता तो कोई जीभ निकलवा कर मुंह खुलवा कर टार्च से देखता है, जाने क्या देखते थे ! कुछ स्टेथ  स्कोप से शरीर के हर हिस्से को सुनते, कुछ कागज़ पढ़ते, कुछ लिखते फिर चले जाते! जब यही क्रिया पड़ोसी मरीज़ के साथ हो रही होती ,हमारे मित्र को तब अच्छा लगता, वहां दिन गुजारते-गुजारते एक दिन उन्हें झाड-पोछ कर कपडे बदल कर बलि के लिए ले जाने जैसा तैयार किया गया, चलित बेड में डालकर खतरनाक लाल बत्ती के कमरे में ले गये मित्र तब समझे की कोई ऑपरेशन होना है,
वे उन्होंने दोबारा भी अनास्थीसिया दिया गया था क्यूंकि वे बेहोश नहीं हो रहे थे! डॉक्टरों ने उनके गुर्दे की सर्जरी कर दी थी, गुर्दे में कुछ कमी बता दी गई थी! बारह-पन्द्रह दिन बाद छुट्टी मिली तो किसी मरीज़ ने बताया की आगरा में कोई प्राइवेट चिकित्सक गुर्दे का नामी डॉक्टर है व विदेशियों के गुरदों तक चीर फाड़ करने का अनुभव है! उसके लिए एक देशी गुर्दे सुधारना मिनटों का काम है हमारे घर के लोग उसे उस घायल अवस्था में वहां ले गये उन्होंने दो दिन रखा वा पेट में सुई डालकर कहीं से पौने एक किलो यूरिन निकाला वा बताया, यह जमा था अब तुम ठीक हो! उनके इस मनोवाज्ञानिक इलाज से मित्र कुछ ठीक हुवे पर भूलने की बीमारी वा बैठे–बैठे सर हिलाना जारी था घर वाले जो पैसा ले गये थे वह चूक गये थे सो लौट के बुद्धू घर को आए की तरह परिवार वाले उन्हें घर ले आए घर पर दो दिन में आधा शहर उनकी हालत पर हंसने आया वा सलाह का ढेर लग गया!

इन्ही सलाह को छानने फटकने के बाद उनकेगाँव  घर के लोगों को पड़ोस के एक जिले के उन्ही की जात-बिरादरी के एक चिकित्सक का पता चला इन 2 दिनों में नज़र उतराई से लेकर गन्दा तावीज़ नीम के पत्ते से झाड-फूंक, अलग अलग धर्म वालों का बोतल के पानी में फूंका मन्त्र युक्त पेय घर को कीलना, कुछ मन्त्र जाप दो चार मंदिरों में मनौतियाँ, गाँव जाकर एक चबूतरे की परिक्रमा एक आध जडी बूटी वाले की पुडिया आदि कर्म संपन्न हो चुके दान किये गये, पर मेरे मित्र मास्टर साहब पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए, पड़ोस के बिरादरी भाई डॉक्टर मनोरोग चिकित्सक निकले उन्होंने पूरा केस अध्ययन किया, फिर इस नतीजे पर पहुंचे की दवाओं के सेवन से गर्मी चढ़ गयी है, लिहाजा उन्होंने मरीज़ से अकेले में कहा की दवा कोई भी दे उसे खाना नहीं फिर घर वालों से कहा की तीन दिन कोई दवा नहीं देना सिर्फ ठंडी प्राकृतिक के फल, रस, ग्लूकोस आदि दिए जाएं यदि ठीक होते तो दवा बंद! कुछ दिन फल आदि देना, एक आप विश्वास करे या न करे दा बंद होते ही ठन्डे फल रस वा ग्लूकोज ने मेरे मित्र को ठीक कर दिया, वे अब ड्यूटी पर जा रहे हैं ! 

Friday, February 3, 2017

Chingari - Hindi Story(Last Part)

नये पाठक चिंगारी की पहली किस्त पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे !
अब आगे - 
देवर इंजीनियरिंग करने लगा ! हमारे घर फूल सी बेटी भी आ गई! पता ही नही चला समय कैसे भाग रहा था! मैने एम.ए. भी कर ली थी! नंदो देवर की ज़िम्मेदारी से ज़रा फ़ुर्सत मिली तो जाना मेरा स्वास्थ्य गिरने लगा है खाने-पीने मे ध्यान देने लगी! 4-5साल तो नए कपड़े सिलवाने की ज़रूरत नही पड़ी अपनी शादी और नंदो की शादी पर सिलवाए कपड़ों से काम चलता रहा फिर पुराने फैशन के कपड़ो मे मै स्टाफ मे हँसी का पात्र नही बनना चाहती थी पूरी तनख़्वाह पति को देती थी अपने और बच्चे के लिए कुछ भी लेना होता तो इनसे खर्च माँगना पड़ता ! पहले तो जितना मांगती राजेश दे देते मगर अब पहले पूछते फिर अपनी सलाह देने लगते! इस चीज़ की क्या ज़रूरत है! अभी महीने पहले तो सूट सिलवाया था फिर थोड़े बहुत दे देते मेरी नौकरी के बाद घर का स्तर बढ़ गया था! मै कमाती थी तो अपनी पसंद का क्यूँ न खाऊँ पहनूं ! घर मे कभी कोई पुरुष अध्यापक आ जाता तो राजेश को बहुत बुरा लगता धीरे-धीरे मेरे बन-ठन कर रहने पर भी वो कई बार ताना कस देते ! अगले साल मैने डबल एम.ए कर ली! नोकरी घर का काम, बच्चा और पढ़ाई मे मुझे इनके छोटे- छोटे काम करने की कई बार फ़ुर्सत न मिलती! कमीज़ प्रेस करना भूल जाती, बटन लगाना भूल जाती, तो शुरू हो जाते ,चार अक्षर पढ़ क्या गई हो अपनी औकात ही भूल गई,
अब मेरे लिए तुम्हारे पास समय ही कहाँ है! अपने बनने सवरने से समय मिले तभी मेरा काम याद आए! मै समझ नही पा रही थी की राजेश मेरी मुश्किले क्यूँ नही समझते की मै भी इन की तरह नौकरी कर रही हूँ ! और उस से भी अधिक घर का सारा काम , माँ जी बाबूजी की देखभाल ,बच्चे की देख भाल, सब करती हूँ! खुद तो आकर टीवी के सामने बैठ कर हुक्म चलाने लगते हैं! सबसे अधिक जो बात मुझे कचोटती है ! एक तो बैठे-बिठाए हुक्म चलाना, दूसरे ज़रा-ज़रा सी बात के लिए सबके सामने लज्जित करना डांटना जैसे मेरा कोई वजूद ही न हो ! मायके वालों के उलाहने, कभी मेरे मायके मे कोई शादी आजाती तो जाने के नाम पर सौ बहाने और खर्च की दुहाई! तब मन और कचोट उठता, जब मुझे अकेले जाना पड़ता! जिस प्रेमप्यार खुशियों की कामना की थी उनका तो कहीं आता पता भी नही था!  
बस एक व्यवस्था के अधीन घर चल रहा था ! समाज के लिए तो छोटी-छोटी बातें हैं पर एक पत्नी के लिए सब कुछ ! फिर एक दिन मेरी पदोन्नति हो गई और मै स्कूल की हेड बन गई ! सारा स्टाफ घर बधाई देने आया ! नया टीचर अनुज भी आया था ! वो मुझे दीदी कहता और मेरा बड़ा सम्मान करता था ! वो सब से अधिक खुश था और इसी खुशी मे बोला मैडम आप हेड बनी है तो स्कूल का अवश्य सुधार हो जायगा ! हम सब आप के साथ है ! मै भी बहुत खुश थी मगर मै देख रही थी ! राजेश को उतनी खुशी नही थी! मैने रात को पूछा ,क्या मेरी प्रमोशन से आप खुश नही है! मुझे क्या हुआ? हां एक बात बता दू ,उस चापलुस लड़के से दूर ही रहा करो कैसे चहक रहा था! मेरी सारी खुशी काफूर हो गई! राजेश मुझे आगाह नही कर रहे थे, यह उनके अंदर जो हीन भावना पनपने लगी थी वो बाहर निकल रही थी! खुद भी मेरे जितने मेहनत करते, मैने कौनसा इन्हे मना किया था! मैने इनसे कई गुना अधिक मेहनत की, सारी ज़िम्मेदारियाँ निभाई, फिर भी यह खुश नही इनको तो मुझ पर नाज़ करना चाहिए! मगर मैं भी पागल थी, औरत का वर्चस्व आदमी से बढ़े यह कैसे उसे सहन हो सकता था! किसी पार्टी मे, किसी के घर कोई मेरी प्रशंसा करता, मुझ से कोई डिस्कशन करता इन्हे अच्छा न लगता अब तो राजेश ने मेरे साथ बाहर जाना भी बंद कर दिया था! इस तरह हमारे बीच का फासला बढ़ने लगा था! 4 साल मानसिक परेशानी से गुज़रे थे! मा जी और बाबूजी का एक ही वर्ष मे निधन हो गया! देवर की नौकरी दूसरे शहर मे लगना दूसरा कारण था! राजेश के इस दुखदाई समय मे मै उन्हे कोई मानसिक कष्ट देना नही चाहती थी! मै उन्हे खुश रखने की हर कोशिश करती वो कुछ भी कहते तो मै चुप रहती! सास और ससुर के न रहने से राजेश को किसी का डर चिंता न रही! धीरे-धीरे राजेश ने दोस्तों के साथ महफिलें सजाना शुरू कर दिया और शराब पी कर घर आने लगे! मेरी समझ मे नही आ रहा था कि उनको क्या हो गया है! उनकी समस्या क्या है! बेटी बड़ी हो रही थी, उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा मै मन ही मन मे घुट रही थी, पैसे की कमी नही थी, पर जिस आदमी को जीवन मे आसानी से सब कुछ मिल गया, वो ऐश के सिवा क्या सोच सकता है! मेरा परिवार के लिए समर्पण मेरा कर्तव्य था! मेरी कमाई का सुख सबने भोगा! मगर घर मे मेरी कोई पूछ नही थी, मै सब कुछ सह सकती थी पर राजेश की अय्यशि नही! आज तो हद ही हो गई! 11 बजने वाले थे और राजेश अभी घर नही आए थे! मौसम खराब हो रहा था मै उठी, साथ वाले शर्मा जी को उठाया और उन्हे राजेश के1-2 दोस्तों के पते दिए की उन्हे ढूंड कर लाए शराब इतनी पी रखी थी कि चलते हुए बुरी तरह लड़खड़ा रहे थे शर्मा जी ने पकड़ कर बिस्तर पर लिटाया और चले गये उनके जाते ही यह फट पड़े अब शर्मा जी तुम्हारे हितैषी बन गये मै सब समझता हूँ! पड़ोसियों से मेरी बुराई करके क्या साबित करना चाहती हो? मै समझ गया मेरे पीछे क्या गुल खिलाती हो! अगर मै बुरा लगता हूँ तो जाओ शर्मा जी के घर! मै तुम्हारी अफ़सरी की धौंस मे आने वाला नही! मेरे तन बदन मे एक लावा उठा मगर मै आधी रात को तमाशा खड़ा करना नही चाहती थी! रात भर सोचती रही और एक कठोर निर्णय ले लिया अपना तबादला करवाने का, मै अपने कर्तव्य के विमुख नही हो रही थी, बल्कि राजेश को समझाने के लिए कि मै अन्याय नही सह सकती, इस आशा से भी कि वो समझ सके की जिस पत्नी को वो जूते के बराबर समझते है उसके बिना यह घर और उसका जीवन अधूरा है!
आज बचपन की उस चिंगारी ने मेरे औरत होने के वजूद को जला कर राख कर दिया था! आज मैने एक नया रूप पाया था! मैं अपना तबादला करवा कर दूसरे शहर आ गयी थी! राजेश को वही उसके हाल पर छोड़कर, नही जानती अच्छा किया या बुरा, क्या खोया क्या पाया, स्वाभिमान या अभिमान, मगर मैं जीना चाहती हूँ! अभिमान नही स्वाभिमान का अधिकार चाहिए मुझे नही तो ये चिंगारी मुझे ही नही पूरे समाज को जला कर राख कर देगी!

काश, पुरुष जौहरी होता, सहेज लेता नारी का आस्तित्व, अपना आस्तित्व गंवा कर वो एक पत्थर बन जाएगी! मेरी इस चिंगारी को कसौटी पर कसना समाज का काम है! ज़रूरत भी है समाज के भविषय के लिए!